ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरअसम राइफल्स के जवान की हार्ट अटैक से मौत

असम राइफल्स के जवान की हार्ट अटैक से मौत

देवरिया के गौरीबाजार के रहने वाले असम राइफल्स के जवान की मणिपुर के इम्फाल में हार्टअटैक से मौत हो गई। रविवार सुबह जवान के मौत की सूचना मिलने से घर में कोहराम मच...

असम राइफल्स के जवान की हार्ट अटैक से मौत
हिन्दुस्तान  टीम, गौरीबाजार (देवरिया) Sun, 18 Feb 2018 12:24 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया के गौरीबाजार के रहने वाले असम राइफल्स के जवान की मणिपुर के इम्फाल में हार्टअटैक से मौत हो गई। रविवार सुबह जवान के मौत की सूचना मिलने से घर में कोहराम मच गया।
     गौरीबाजार के नरायनपुर तिवारी गांव के रहने वाले कल्पनाथ चौहान (53 वर्ष) असम राइफल्स में सूबेदार थे। वे मणिपुर के इम्फाल में तैनात थे। छुट्टी समाप्त कर कल्पनाथ 11 फरवरी को गांव से ड्यूटी पर गए थे। तैनाती स्थल पर गए अभी आठ दिन हुआ था कि रविवार सुबह सेना की तरफ से उनके मौत की घर सूचना दी गई। यूनिट से फोन करने वाले ने पुत्र विशाल को बताया गया कि हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई है। 

 मौत की खबर से घर में मचा कोहराम
   नरायनपुर के स्व.शिवमंगल चौहान के तीन पुत्रों में कल्पनाथ सबसे छोटे थे। बड़े भाई छेदीलाल गांव के प्रधान रह चुके हैं। कल्पनाथ की तीन पुत्री,एक पुत्र है। पुत्री कंचन,अंजू की शादी हो चुकी है। पुत्री अंजलि बीए प्रथम वर्ष,पुत्र विशाल आठवीं में पढ़ता है। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी लीलावती ब बच्चों के करुण क्रंदन से ग्रामीणों की आंखे नम हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें