ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरविज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में आशुतोष व राजीव के मॉडल अव्वल

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में आशुतोष व राजीव के मॉडल अव्वल

महोत्सव में दो दिन चली विज्ञान प्रदर्शनी का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। सीनियर वर्ग में राजीव निषाद व जूनियर वर्ग में आशुतोष मौर्य व बेसिक स्कूलों में विनीत शुक्ला के मॉडलों को प्रथम पुरस्कार के...

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में आशुतोष व राजीव के मॉडल अव्वल
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 13 Jan 2020 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

महोत्सव में दो दिन चली विज्ञान प्रदर्शनी का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। सीनियर वर्ग में राजीव निषाद व जूनियर वर्ग में आशुतोष मौर्य व बेसिक स्कूलों में विनीत शुक्ला के मॉडलों को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया। सीनियर वर्ग से दूसरे स्थान पर गिरिजेश यादव व तीसरे स्थान पर सुधीर कुशवाहा मॉडल रहा।

जूनियर वर्ग में आशुतोष यादव का मॉडल दूसरे व उदित मिश्रा का मॉडल तीसरे स्थान पर जबकि बेसिक स्कूलों में अंजली व खुशी गौड़ का मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप से वंश आर्या प्रथम, प्रियांशु कुमार राय दूसरे व आयुष सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर ग्रुप मेंं नजमुस्साकिब प्रथम, नंदिनी पांडेय दूसरे व पायल मौर्य तीसरे स्थान पर रहीं। विज्ञान क्विज बेसिक में संजना मौर्य प्रथम, शिवम दूसरे व अक्षय तीसरे स्थान पर रहे। स्किट विज्ञान ओपेन प्रतियोगिता में रैंपस राप्तीनगर को प्रथम, स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज को दूसरा व डिवाइन पब्लिक स्कूल को तीसरा पुरस्कार मिला। पुरस्कारों की घोषणा एलआईसी के मंडल अधिकारी ने बतौर मुख्य अतिथि की।

आयोजन में अर्थसंख्या अधिकारी अमजद अली अंसारी, क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय, मंजूर आलम, कोआर्डिनेटर डॉ. रेखा श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। संचालन विमल कुमार पांडेय ने किया। शनिवार की तरह रविवार को भी मंच पर विज्ञान से अंधविश्वास समाप्त करने वाले विषयों से संबंधित नाटकों का मंचन हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें