एआई रिफ्रेशर कोर्स शिक्षकों के ज्ञान को बढ़ाएगा: प्रो. केएन सिंह
Gorakhpur News - गोरखपुर में भौतिकी विभाग और मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रिफ्रेशर कोर्स शुरू हुआ। 165 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों ने ज्ञान का आदान-प्रदान किया। यह कोर्स शिक्षकों के ज्ञान को अद्यतन करेगा और भविष्य की शिक्षा प्रणाली को तकनीक-समर्थ बनाएगा।

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। भौतिकी विभाग एवं मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी) के संयुक्त तत्वाधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए कुल 165 शिक्षकों ने सहभागिता की। उद्घाटन सत्र में प्रो. चन्द्रशेखर, प्रो. राकेश कुमार तिवारी तथा प्रो. शान्तनु रस्तोगी सहित कई वरिष्ठ शिक्षाविदों ने अहम जानकारी दी। व्याख्यान श्रृंखला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के पूर्व कुलपति प्रो. केएन सिंह ने उच्च शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में समकालीन विषयों के बारे में बताया। कहा कि यह कोर्स न केवल शिक्षकों के ज्ञान को अद्यतन करेगा, बल्कि भविष्य में शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और तकनीक-समर्थ बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा।प्रो.
पूनम टंडन ने ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीकी नवाचार पर अपने विचार साझा किए। प्रो. रजनीश श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण व्याख्यान की प्रस्तुति दी। प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने भारतीय ज्ञान प्रणाली में एआई का स्थान पर व्याख्यान दिया। केईएन श्री राघवन ने भारतीय ज्ञान प्रणाली में एआई की भूमिका विषय पर विस्तृत चर्चा की। संयोजक प्रोफेसर राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि रिफ्रेशर कोर्स विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवीन आयामों से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


