बाइक-टेम्पो की टक्कर में सेना का जवान मरा, 6 घायल
सड़क हादसे में एक फौजी की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। हादसा शनिवार की रात हुआ। जवान दशहरा मनाने छुट्टी लेकर घर अया था। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी जय सिंह...
सड़क हादसे में एक फौजी की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। हादसा शनिवार की रात हुआ। जवान दशहरा मनाने छुट्टी लेकर घर अया था।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी जय सिंह (26) पुत्र सुखीराम परिजनों के साथ दशहरा मनाने के लिए 26 सितंबर को छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार की शाम वह गांव के किशोर और रविन्द्र के साथ एक ही बाइक से कंचनपुर चौराहे पर गए थे। काम पूरा कर वह रात को वापस लौट रहे थे। अभी वे तरकुलवा थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग स्थित कोन्हवलिया के पास पहुंचे थे कि कसया जा रहे एक टेम्पो से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीनों दोस्तों समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सदर अस्पताल में भर्ती जय सिंह की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। जवान के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां सुदामी देवी, भाई विजय कुमार, राज कुमार, किशोर कुमार और सुनील कुमार का रो रोकर बुरा हाल है।