ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसंतकबीरनगर में अवैध निर्माण पर चला बुल्‍डोजर

संतकबीरनगर में अवैध निर्माण पर चला बुल्‍डोजर

खलीलाबाद तहसील परिसर के सामने वर्षों से कब्जा जमाए लोगों पर रविवार को तहसील प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी। प्रशासन के इस अभियान में दर्जन भर से अधिक दुकानों को ढहवा दिया गया। तहसील परिसर के सामने...

संतकबीरनगर में अवैध निर्माण पर चला बुल्‍डोजर
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSun, 27 Aug 2017 03:57 PM
ऐप पर पढ़ें

खलीलाबाद तहसील परिसर के सामने वर्षों से कब्जा जमाए लोगों पर रविवार को तहसील प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी। प्रशासन के इस अभियान में दर्जन भर से अधिक दुकानों को ढहवा दिया गया। तहसील परिसर के सामने नाले के किनारे-किनारे लोगों ने दुकाने बना रखी थीं। छप्पर व टिन शेड में खुली दुकानों में ज्यादातर चाय नाश्ते की दुकानें थीं। ये दुकानें वर्षों से चल रही थीं। प्रशासन ने इन्हें हटाने के लिए कई बार नोटिस व मौखिक चेतावनी दी थी। इसके बावजूद दुकानें नहीं हटाई जा रही थीं। रविवार को प्रशासनिक अमले ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया। तहसील गेट के दोनों तरफ जेसीबी लगवाकर अतिक्रमण हटवा दिया। लोग रोजी रोटी की दुहाई देते रहे, पर किसी की नहीं सुनी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें