ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमनबढ़ के खिलाफ नगर निगम की संपत्ति कब्जाने का केस दर्ज

मनबढ़ के खिलाफ नगर निगम की संपत्ति कब्जाने का केस दर्ज

पुर्दिलपुर वार्ड में पार्क स्थित नगर निगम के स्टोर पर कब्जा करने वाले मनबढ़ धरम के खिलाफ शनिवार को कोतवाली पुलिस ने अवैध कब्जा, मारपीट व सरकारी काम में बाधा का केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को मनबढ़...

मनबढ़ के खिलाफ नगर निगम की संपत्ति कब्जाने का केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSun, 16 Sep 2018 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

पुर्दिलपुर वार्ड में पार्क स्थित नगर निगम के स्टोर पर कब्जा करने वाले मनबढ़ धरम के खिलाफ शनिवार को कोतवाली पुलिस ने अवैध कब्जा, मारपीट व सरकारी काम में बाधा का केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को मनबढ़ ने सफाई सुपरवाईजर को पीट दिया था। जिसके बाद नाराज सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार पर चले गए थे।

सफाई सुपरवाईजर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मनबढ़ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। सफाई सुपरवाइजर छेदी लाल शुक्रवार को पुर्दिलपुर पार्क में सफाई कर्मचारियों की हाजिरी ले रहे थे। इसी बीच सफाई स्टोर में अवैध रूप से कब्जा कर रहने वाले मनबढ़ धरम ने सुपरवाईजर से विवाद कर लिया। विवाद बढ़ने के बाद मनबढ़ ने मस्टर रोल को फाड़ दिया। मनबढ़ ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सुपरवाईजर ने नगर आयुक्त से नगर निगम की जमीन से अवैध कब्जा हटाने और मनबढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। नगर आयुक्त ने कोतवाली पुलिस को सुपरवाइजर की तहरीर फारवर्ड करते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई को कहा था। इस पर शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें