ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरडीडीयू एग्‍जाम: आठ नोडल केन्द्रों पर जमा होंगे उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल

डीडीयू एग्‍जाम: आठ नोडल केन्द्रों पर जमा होंगे उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल

डीडीयू प्रशासन ने परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल जमा करने को आठ नोडल केन्द्र निर्धारित किया है। कॉलेज के केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा समाप्त होने के बाद उसी दिन उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल नोडल...

डीडीयू एग्‍जाम: आठ नोडल केन्द्रों पर जमा होंगे उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 18 Feb 2019 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

डीडीयू प्रशासन ने परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल जमा करने को आठ नोडल केन्द्र निर्धारित किया है। कॉलेज के केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा समाप्त होने के बाद उसी दिन उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल नोडल केन्द्रों तक पहुंचाएंगे। वहां से डीडीयू कॉपियों को डीडीयू प्रशासन अपने यहां मंगाएगा।

डीडीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि नोडल केन्द्रों के किन कॉलेजों का उत्तर पुस्तिकाएं लमा होनी हैं, उसकी सूची भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसी सूची के अनुसार कॉलेजों को उत्तर पुस्तिकाएं जमा करानी हैं।

यह बनाए गए नोडल केन्द्र

डीडीयू परिसर, श्यामेश्वर महाविद्यालय सिकरीगंज, बापू डिग्री कॉलेज पीपीगंज, नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज, मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपार रानी देवरिया, संत विनोबा पीजी कॉलेज देवरिया, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर व उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें