ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरआंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां बनाएंगी 3 लाख बच्चों का आधार

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां बनाएंगी 3 लाख बच्चों का आधार

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें दक्ष बनाया जाएगा ताकि वे खुद अत्याधुनिक मशीनों के जरिए 4000 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों के 3.25 लाख बच्चों को आधार कार्ड बना...

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां बनाएंगी 3 लाख बच्चों का आधार
अरविंद कुमार राय,गोरखपुर Wed, 11 Apr 2018 11:53 AM
ऐप पर पढ़ें

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें दक्ष बनाया जाएगा ताकि वे खुद अत्याधुनिक मशीनों के जरिए 4000 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों के 3.25 लाख बच्चों को आधार कार्ड बना सकें। प्रशासन ने उनके प्रशिक्षण की तैयारियां शुरू कर दी है।

पहल
शासन का निर्देश, प्रशिक्षित की जाएं कार्यकर्त्रियां और सुपरवाईजर
कार्यकर्त्रियां-सुरवाइजर पाएंगी आधार कार्ड बनाने के लिए मशीन

शासन की योजनाओं का लाभ चाहने वाले पात्र व्यक्तियों के लिए भी अब जरूरी हो गया है कि उनके पास आधार कार्ड हो। शासन द्वारा आम-अवाम का आधार कार्ड बनवाने के लिए बाकायदा विभिन्न संस्थाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इन सबके बावजूद अभी शत-प्रतिशत लोगों का आधार कार्ड नहीं बन सका है। जिन लोगों का आधार कार्ड अभी तक नहीं बन सका है उनमें बड़ी संख्या में बच्चे हैं। इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे भी शामिल हैं। इसे संज्ञान लेते हुए शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए नई और ठोस पहल की है।
शासन के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात कार्यकर्त्रियों और सुपरवाइजरों को आधार कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनके दक्ष हो जाने के बाद प्रशासन स्तर से उन्हें मशीनें मुहैया कराई जाएंगी। कार्यकर्त्रियां और सुपरवाइजर मशीनें लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाएंगी और वहां नामांकित बच्चों का खुद आधार कार्ड बनाएंगी। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि प्रशिक्षण के लिए तैयारियां शुरू की गई हैं। 

एक नजर में आंगनबाड़ी केंद्र
केंद्रों की संख्या : 4000
कार्यकर्त्रियों की संख्या : 4500
सहायिकाओं की संख्या : 5000

शासन और प्रशासन से जो भी निर्देश मिलता है आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और सहायिकाएं उसे निभाती हैं। सम्मानजनक तरीके से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभएंगे।
गीतांजलि मौर्या
प्रदेश अध्यक्ष, आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें