ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरआंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सरकार से वादा पूरा करने की मांग की

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सरकार से वादा पूरा करने की मांग की

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष निर्मला शर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सरकार अपने वादे पूरे करे। चुनाव में भाजपा ने जो भी घोषणाएं की थी उस पर खरा उतरे। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को...

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सरकार से वादा पूरा करने की मांग की
मुख्य संवाददाता,गोरखपुरTue, 19 Dec 2017 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष निर्मला शर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सरकार अपने वादे पूरे करे। चुनाव में भाजपा ने जो भी घोषणाएं की थी उस पर खरा उतरे। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को उनका हक दिलाए।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का आंदोलन जारी
कार्यकर्त्रियों ने कहा, समान काम का समान वेतन दे

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। रानी लक्ष्मीबाई पार्क में क्रमिक अनशन पर बैठी कार्यकर्त्रियों को सम्बोधित करते हुए श्रीमती शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की मांगों को सरकार पूरी करे। शासन-प्रशासन ने जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे पूरी तनमयता से लगकर उसे पूरा कीं। उनके साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
क्रमिक अनशन पर बैठीं महामंत्री गीता सिंह, सुशीला शर्मा, गीता देवी, आकांक्षा शर्मा और अनिता तिवारी ने कहा कि सरकार को जनहित, न्यायहित, नारी सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा, समान काम का समान वेतन जैसे मामलों में दिलचस्पी दिखानी चाहिए। इस दौरान आकांक्षा, गीता, अर्चना, अमिता उपाध्याय, किरन, कुसुम, पुष्पा, मालती व अनिता गिरी आदि उपस्थित थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें