ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरएक तिहाई किशोरियों में मिली खून की कमी

एक तिहाई किशोरियों में मिली खून की कमी

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता किशोरियों को सही पोषण का मिलना आवश्यक है। इसकी कमी से...

एक तिहाई किशोरियों में मिली खून की कमी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSun, 01 Oct 2023 09:50 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता
किशोरियों को सही पोषण का मिलना आवश्यक है। इसकी कमी से एनमिया का खतरा रहता है। शहर के चारपुरवा में एनीमिया जांच कैम्प में इसकी तस्दीक हुई। यहां पहुंची करीब एक तिहाई किशोरियां एनमिया से पीड़ित मिली। शहरी बाल विकास परियोजना द्वारा इसका आयोजन किया गया। कैम्प में आठ गर्भवती और 66 किशोरियों में एनीमिया की जांच की गयी। जांच में 19 किशोरियों और दो गर्भवती में एनीमिया पाया गया। किशोरियों को सैनेटरी पैड भी बांटा गया।

चरगांवा के चिकित्सक डॉ मनोज मिश्र ने बताया कि दैनिक आहार में लौह युक्त भोजन और हरी पत्तेदार सब्जियों का उपयोग न करने और भोजन के साथ चाय या कॉफी पीने से भी एनीमिया की आशंका रहती है। पेट के कीड़े भी एनीमिया का कारक हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें