यादों के झरोखे में सजा पुरातन छात्राओं का यादगार संगम
Gorakhpur News - फोटो-फोटो- गोरखपुर। चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में स्मृतिशेष डॉ. रामरक्षा पाण्डेय स्मृति पुरातन छात्र परिषद की ओर से यादों के झरोख

फोटो गोरखपुर। चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में स्मृतिशेष डॉ. रामरक्षा पाण्डेय स्मृति पुरातन छात्र परिषद की ओर से यादों के झरोखे शीर्षक से पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया।विभिन्न विभागों की पुरातन छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं और पुराने दिनों की यादों को साझा किया। एमएड विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा श्रीवास्तव ने अतिथि परिचय प्रस्तुत करते हुए सभी पुरातन छात्राओं का स्वागत किया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सनातक धर्म संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मेहदावल की डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह ने कहा कि पुरातन छात्राएं किसी भी संस्थान की अमूल्य धरोहर होती हैं, जो अपने अनुभवों और उपलब्धियों से संस्थान का गौरव बढ़ाती हैं।
प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा ने पुरातन छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में समूह नृत्य, एकल नृत्य, योग नृत्य एवं राधा कृष्ण पर आधारित नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरिता त्रिपाठी ने किया। संयोजक के रूप में डॉ. आस्था प्रकाश और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. सुमन सिंह, उप-प्राचार्य डॉ. स्वप्निल पाण्डेय, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रेखा श्रीवास्तव, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. अपर्णा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


