बच्चों की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहभागिता पर चर्चा हुई

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में अखिल क्षत्रिय महासभा की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रीत कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सिंह टेवा रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, बच्चों की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहभागिता पर चर्चा हुई। कई जनपदों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बच्चों की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहभागिता पर चर्चा हुई

गोरखपुर, निज संवाददाता। अखिल क्षत्रिय महासभा की ओर से शनिवार को गोरखपुर एवं बस्ती मंडल की समीक्षा बैठक सिंघड़िया स्थित एक सभागार में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह टेवा रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, समाज के बच्चों की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहभागिता पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज के साथ-साथ सर्वसमाज को साथ लेकर चलने पर जोर दिया। बैठक में गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज समेत कई जनपदों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।