एम्स को मिला पहला प्लास्टिक सर्जन, डॉ आस्था ने किया जॉइन करना
Gorakhpur News - गोरखपुर के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग में डॉ. आस्था यादव ने सहायक आचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज से एमसीएच की उपाधि प्राप्त की है। उनकी विशेषज्ञता से मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार मिलेगा और मेडिकल छात्रों के लिए नए अवसर खुलेंगे।

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। संस्थान के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग को नई विशेषज्ञ मिली है। डॉ . आस्था यादव ने सहायक आचार्य के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया है। डॉ . आस्था यादव ने पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी में एमसीएच की उपाधि हासिल की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने क्लेफ्ट लिप रिपेयर एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी में विशेष फेलोशिप प्रशिक्षण भी पूर्ण किया है, जिससे जन्मजात चेहरे की विकृतियों, पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा तथा जटिल प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में उनकी विशेष विशेषज्ञता है।उनके संस्थान से जुड़ने से एम्स में बर्न मैनेजमेंट, रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट सर्जरी तथा प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित उन्नत सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
इससे न केवल मरीजों को उच्च स्तरीय विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध होगा, बल्कि मेडिकल छात्रों, रेजिडेंट चिकित्सकों एवं शैक्षणिक गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा। संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ मेजर जनरल डॉ विभा दत्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. आस्था की विशेषज्ञता और अनुभव से पूर्वांचल सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को व्यापक लाभ मिलेगा। निदेशक ने उनका स्वागत करते हुए उनके सफल एवं उत्कृष्ट कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


