एम्स ने 34 विभागों में निकाली 83 डॉक्टरों की नियुक्ति
Gorakhpur News - अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर ने विभिन्न विभागों में 83 फैकल्टी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून है। इच्छुक उम्मीदवार योग्यता और अनुभव के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर ने विभिन्न विभागों में फैकल्टी पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें प्रोफेसर के 18, एसोसिएट प्रोफेसर के 12, एसोसिएट प्रोफेसर के 28 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पदों पर नियुक्तियां निकाली गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून निर्धारित की गई है। विभागों की बात करें तो एनेस्थीसिया, बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, डर्मेटोलॉजी, ईएनटी, फॉरेंसिक मेडिसिन, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल मेडिसिन सहित कुल 34 विभागों में 83 डॉक्टरों की नियुक्ति निकाली है। एम्स के मुताबिक, आरक्षित एवं अनारक्षित वर्गों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता और अनुभव के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरुप मोहंती ने बताया कि एनेस्थीसिया के चार पदों पर नियुक्तियां निकाली गई है। इसी तरह बायोकेमिस्ट्री में एक, कार्डियोलॉजी में दो, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी में तीन, डर्मेटोलॉजी में एक, ईएनटी में तीन, फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी में एक, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (मेडिकल) में चार, जनरल मेडिसिन में पांच, जनरल सर्जरी में एक, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में तीन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी में एक, मेडिकल ऑन्को पैथोलॉजी में दो, नियोनेटोलॉजी में एक, नेफ्रोलॉजी में चार, न्यूरोलॉजी में तीन, न्यूरो सर्जरी में एक, न्यूक्लियर मेडिसिन में तीन, ऑर्थोपेडिक्स एवं ट्रामा में एक, ऑप्थेल्मोलॉजी में दो, ऑर्थोपेडिक्स में एक, पीडियाट्रिक्स में एक, पीडियाट्रिक सर्जरी में दो, फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन में एक, फिजियोलॉजी में एक, साइकियाट्री में दो, पल्मोनरी मेडिसिन में दो, रेडियोलॉजी में सबसे अधिक सात, रेडियोथेरेपी में चार, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में एक, मेडिकल ऑन्कोलॉजी में एक, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक में दो, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी मेडिसिन में तीन औश्र यूरोलॉजी में तीन पदों पर नियुक्तियां निकाली गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


