Gorakhpur News: एम्स: ब्लड बैंक में दो डॉक्टरों ने किया ज्वाइन
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: गोरखपुर स्थित एम्स के ब्लड बैंक में डॉ. ऋषि राज सिन्हा और डॉ. अरुण मनोहरन ने नए डॉक्टरों के रूप में कार्यभार संभाला है। डॉ. ऋषि पटना और डॉ. अरुण तमिलनाडु के निवासी हैं। दोनों के जुड़ने से ब्लड बैंक की चिकित्सा सेवाओं और शोध गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Gorakhpur News: गोरखपुर। एम्स के ब्लड बैंक में दो नए डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण किया है। इनमें डॉ. ऋषि राज सिन्हा और डॉ. अरुण मनोहरन शामिल हैं। दोनों डॉक्टरों के जुड़ने से ब्लड बैंक की चिकित्सा सेवाओं के साथ ही शोध गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। डॉ. ऋषि मूलरूप से पटना के रहने वाले हैं। जबकि, डॉ. अरुण तमिलनाडू के रहने वाले हैं। कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने दोनों नए डॉक्टरों को कार्यभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं दीं।

