विनोद कुमार संयुक्त कृषि निदेशक नियुक्त

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में कृषि विभाग के अधिकारियों में स्थानांतरण हुआ, विनोद कुमार ने रिक्त पद ज्वाइन किया। देवेंद्र प्रताप सिंह का बरेली में स्थानांतरण। बस्ती के जिला भूमि संरक्षण अधिकारी राज मंगल चौधरी गोरखपुर में नए दायित्व में।

विनोद कुमार संयुक्त कृषि निदेशक नियुक्त

गोरखपुर। स्थानांतरण नीति के तहत कृषि विभाग में फेरबदल हुआ है। संयुक्त कृषि निदेशक गोरखपुर मण्डल के रिक्त पद विनोद कुमार ने ज्वाइन किया। विनोद कुमार रायबरेली में उप कृषि निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनका स्थानांतरण एवं प्रमोशन एक साथ हुआ है। इसके अलावा जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह का स्थानांतरण इसी पद पर बरेली जनपद के लिए हो गया है। गोरखपुर में जिला कृषि अधिकारी के रूप में बस्ती के जिला भूमि संरक्षण अधिकारी राज मंगल चौधरी स्थानांतरित होकर आए हैं। जल्द ही वे यहां पदभार ग्रहण करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।