डीडीयू में 10 दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर शुरू
Gorakhpur News - गोरखपुर में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय द्वारा 45 यूपी बटालियन के तहत 10 दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर कार्यक्रम शुरू हुआ। 600 एनसीसी कैडेट्स ने इस साहसिक गतिविधि में भाग लिया। कमान अधिकारी कर्नल जयवीर सिंह ने इसे रोमांचक बताया। कैडेट्स को सुरक्षा उपकरणों के साथ पैराशूट का उपयोग कर उड़ान अनुभव मिलेगा।

गोरखपुर। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की ओर से 45 यूपी बटालियन की ओर से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर शुरू हो गया है। एनसीसी कैडेट्स ने हवा में साहस और पराक्रम दिखाया। इसमें एनसीसी के 600 कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर 45 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जयवीर सिंह ने कहा कि पैरासेलिंग अत्यंत रोमांचक और अद्भुत गतिविधि है। इसमें कैडेट्स को सुरक्षा उपकरणों के साथ पैराशूट की सहायता से निर्धारित ऊंचाई तक हवा में ले जाया जाता है। इस दौरान उन्हें आकाश में उड़ान का अनूठा अनुभव प्राप्त होता है। लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार सिंह ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन विभिन्न संस्थानों के कैडेट्स को पैरासेलिंग का प्रशिक्षण और अनुभव प्रदान किया जाएगा।
इस मौके पर सहायक एनसीसी अधिकारी मेजर डीएन मौर्य, कैप्टन राजेश यादव, अरविंद कुमार, विश्वनाथ पुरी, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


