नशेड़ी बेटे ने मां को पीटा, बड़े भाई ने दी हत्या की झूठी सूचना

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - पिपराइच थाना क्षेत्र के भलुहीं गांव में एक नशे के आदी युवक ने अपनी मां की पिटाई कर दी। युवक ने मां से रुपये मांगे, ना मिलने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद भाई ने डायल 112 पर हत्या की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने जांच में मामला मारपीट का पाया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नशेड़ी बेटे ने मां को पीटा, बड़े भाई ने दी हत्या की झूठी सूचना

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में नशे के आदी युवक ने अपनी मां की पिटाई कर दी। घटना के दौरान बड़े भाई ने डायल 112 पर हत्या की सूचना दे दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में मामला मारपीट का निकला। बैलों पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भलुहीं गांव निवासी इरशाद नशे का आदी है और अक्सर अपनी मां से गांजा पीने के लिए रुपये मांगता रहता है। गुरुवार दोपहर उसने मां से दो हजार रुपये की मांग की, रुपये न होने की बात कहने पर वह आक्रोशित हो गया और मारपीट करने लगा।

ग्रामीणों के मुताबिक, इरशाद ने मां को पीटते हुए घर से बाहर सड़क पर धकेल दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान मौके पर पहुंचे बड़े भाई ने घबराकर डायल 112 पर मां की हत्या की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही बैलों चौकी प्रभारी रंजीत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो हत्या की बात गलत पाई।। महिला को भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।