Gorakhpur News: लापरवाही पर 300 निजी स्कूलों को नोटिस, 31 प्रधानाचार्यों का रोका वेतन
Gorakhpur News: - स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में रुचि न लेने पर कार्रवाई - मान्यता प्रत्याहरण

Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग अभियान में लापरवाही पर जिले के स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रजिस्ट्रेशन और रिपोर्टिंग में रुचि नहीं लेने वाले 300 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया है। वहीं 31 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का वेतन रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कराने पर रोक दिया गया है।
निराधार नोटिस जारी
जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह ने मान्यता प्राप्त, अशासकीय और मदरसा विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर अभियान का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में कहा गया है कि इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो संबंधित प्रबंधक और प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण और यू-डायस निरस्त करने की संस्तुति भेजी जाएगी।
अभियान का उद्देश्य
....साफ-सफाई से लेकर पर्यावरण की देनी है जानकारी
अभियान का उद्देश्य स्कूलों में स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसके तहत जल, शौचालय, साबुन से हाथ धोने, स्कूल संचालन एवं रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन, क्षमता निर्माण और मिशन लाइफ से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पोर्टल पर फोटो के साथ दर्ज करनी है। इसी रिपोर्टिंग के आधार पर स्कूलों को रेटिंग दी जाती है। वहीं बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने निजी और परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को भी रजिस्ट्रेशन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कुछ स्कूलों में पोर्टल की तकनीकी दिक्कत के कारण भी रिपोर्टिंग में देरी होने की बात सामने आई है।


