एसिड अटैक: मां-बेटी झुलसीं, बेटी की हुई मौत, मां की हालत बेहद नाजुक

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता कुशीनगर के रामकोला की रहने वाली एक मां और उसकी

एसिड अटैक: मां-बेटी झुलसीं, बेटी की हुई मौत, मां की हालत बेहद नाजुक

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता कुशीनगर के रामकोला की रहने वाली एक मां और उसकी 25 वर्षीय बेटी पर हुए क्रूर एसिड अटैक हुआ है। बेटी बुरी तरह झुलस गई। उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती होने के महज 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। मां की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम दिन-रात उसका इलाज कर रही है, लेकिन सांस लेने में तकलीफ के कारण उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।घटना शुक्रवार रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। रामकोला क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने मां-बेटी पर तेजाब डाल दिया।

बेटी के शरीर का 75 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया था, जबकि मां के चेहरे, गर्दन और सीने पर 30 प्रतिशत तक गंभीर जख्म हो गए‌। तेजाब इतना खतरनाक था कि मां की गर्दन की नसों तक पहुंच गया।दोनों को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां सुबह 7:30 बजे भर्ती कराया गया। भर्ती होते ही बेटी की हालत बिगड़ गई और 20 मिनट बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मां का इलाज मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी यूनिट के इंचार्ज डॉक्टर नीरज नाथानी के नेतृत्व में चल रहा है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम बनाई गई है, जो हर पल उनकी निगरानी कर रही है। डॉक्टर नाथानी ने बताया कि मां की हालत बेहद नाजुक है। तेजाब के असर से गर्दन की नसें प्रभावित हो गई हैं, जिससे सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही है। फिलहाल उन्हें मैनुअल ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो वेंटीलेटर पर शिफ्ट करने का इंतजाम तैयार रखा गया है। डॉ नाथानी ने बताया कि चेहरे, गर्दन और सीने पर गहरे जख्मों का इलाज भी चुनौतीपूर्ण है। डॉक्टर की टीम घायल का इलाज कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।