ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरझंगहा में अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

झंगहा में अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

झंगहा/चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवादझंगहा/चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवाद झंगहा पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के सिलहटा मुंडेरा गांव निवासी भीम कुमार...

झंगहा में अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरThu, 16 Sep 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

झंगहा/चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवाद

झंगहा पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के सिलहटा मुंडेरा गांव निवासी भीम कुमार को नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। झंगहा थानेदार ने बताया कि आरोपी को थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपित बुधवार को क्षेत्र की एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 दर्ज किया गया था। उपनिरीक्षक अश्वनी चौबे ने बताया कि दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा विवेचना के दौरान बढ़ाई गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें