किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद गुलरिहा क्षेत्र में रक्षाबंधन में ननिहाल आई 16 वर्षीय किशोरी का...

गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद
गुलरिहा क्षेत्र में रक्षाबंधन में ननिहाल आई 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
बेलघाट क्षेत्र के एक गांव की महिला का मायका गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव में है। रक्षाबंधन पर महिला अपने 16 वर्षीय बेटी के साथ मायके आई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि एक सितंबर की सुबह नौ बजे उसकी बेटी घर से बाहर गई थी और देर शाम वापस नहीं आई। किशोरी की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही थी।
रविवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर वन स्टाफ सेंटर भेज दी। किशोरी के बयान के बाद दुष्कर्म एवं पॉक्सो की धारा बढ़ाते हुए आरोपित मिथिलेश पांडेय निवासी सिधावल खास थाना रामकोला, कुशीनगर को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
