ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरएमएमएमयूटी में अभ्युदय शुक्रवार से, 3500 छात्र करेंगे शिरकत

एमएमएमयूटी में अभ्युदय शुक्रवार से, 3500 छात्र करेंगे शिरकत

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(एमएमएमयूटी) में सांस्कृतिक आयोजन अभ्युदय शुक्रवार से शुरू होगा। यह दो मार्च तक चलेगा। इसमें कला, संस्कृति व साहित्य से जुड़े आयोजन होंगे। इसमें 3500 छात्र...

एमएमएमयूटी में अभ्युदय शुक्रवार से, 3500 छात्र करेंगे शिरकत
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Wed, 26 Feb 2020 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(एमएमएमयूटी) में सांस्कृतिक आयोजन अभ्युदय शुक्रवार से शुरू होगा। यह दो मार्च तक चलेगा। इसमें कला, संस्कृति व साहित्य से जुड़े आयोजन होंगे। इसमें 3500 छात्र शिरकत करेंगे। 

यह जानकारी कार्यवाहक कुलपति प्रो. केजी उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन चार दिनों तक चलेगा। इसमें 42 प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। जिसमें सात प्रतिस्पर्धाएं ऑनलाइन होंगी। इसमें सूबे के 40 तकनीकी संस्थानों के करीब 3500 छात्र शामिल होंगे। 

उन्होंने बताया कि इसमें आईआईटी बीएचयू, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज, बीबीडी यूनिवर्सिटी लखनऊ, आईईटी लखनऊ, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बेडकर नगर, केएनआई टी सुल्तानपुर शामिल है। इसका औपचारिक उद्घाटन शनिवार को सांसद रवि किशन करेंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय छात्र क्रियाकलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. बीके पाण्डेय, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अभिजित मिश्र, आयोजन समिति के सदस्य अंजली मिश्रा, आद्रा मालवीय, मयंक श्रीवास्तव, शिवानी पराशर, निखिल कुमार गुप्ता, स्नेहिल पाल और सौम्यदीप त्रिपाठी उपस्थित रहे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें