Gorakhpur News: लावारिस हालत में मिली बाइक, दोनों पहिये और इंजन गायब

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गुलरिहा क्षेत्र में जंगल अयोध्या प्रसाद और कोलुहा घाट पुल के बीच रविवार सुबह सड़क किनारे नाले में लावारिस हालत में पैशन बाइक मिली।

Gorakhpur News: लावारिस हालत में मिली बाइक, दोनों पहिये और इंजन गायब

Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में जंगल अयोध्या प्रसाद और कोलुहा घाट पुल के बीच रविवार सुबह सड़क किनारे नाले में लावारिस हालत में पैशन बाइक मिली। बाइक के दोनों पहिये और इंजन गायब थे, जबकि उसकी टंकी भी कुछ दूरी पर पड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह टहलने निकले लोगों की नजर नाले में पानी के बीच पड़ी बाइक पर गई। पास जाकर देखा तो बाइक के दोनों पहिये और इंजन गायब थे। बाइक की टंकी भी अलग पड़ी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। बाइक पर लगी नंबर प्लेट पर यूपी 53 सीएच 4842 नंबर दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, यह नंबर गोरखनाथ क्षेत्र के सावरकर नगर, लच्छीपुर निवासी अरुण कुमार के नाम पंजीकृत है। पुलिस वाहन स्वामी से संपर्क करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक नाले में कैसे पहुंची और उसके इंजन व दोनों पहियों को किसने निकाला।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: लावारिस हालत में मिली बाइक, दोनों पहिये और इंजन गायब