अमेरिका से व्यापार समझौते के खिलाफ आप का प्रदर्शन
Gorakhpur News - गोरखपुर में आम आदमी पार्टी ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी ने इस समझौते को किसानों के हितों के खिलाफ बताया और तत्काल निरस्त करने की मांग की। नेताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, जिसमें इस समझौते से भारतीय कृषि और आर्थिक सुरक्षा को खतरा बताया गया।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय और शास्त्री चौक पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नेताओं ने अमेरिका से हुए व्यापार समझौते को तत्काल निरस्त करने की मांग की। नेताओं ने जिलाधिकारी के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। आप के जिला प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि देश के करोड़ों किसानों के हितों को इस ट्रेड डील के माध्यम से गिरवी रख दिया गया है। इस समझौते के तहत अमेरिका जाने वाले भारतीय उत्पादों पर 18% टैक्स लगेगा। वहीं अमेरिकी उत्पादों पर भारत कोई टैक्स नहीं लगाएगा।
भारत के कृषि बाजार को अमेरिका के किसानों के लिए खोल दिया गया है। वहां अमेरिका में किसानों को हर साल 60 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलती है। ऐसे में भारतीय किसान लाचार हो जाएंगे। इससे देश की आर्थिक सुरक्षा व खाद्य सुरक्षा दोनों को गंभीर खतरा हो गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर इस ट्रेड डील को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की मांग की। इस दौरान अमिताभ जायसवाल, डॉ. वाहिद रहमान, धनन्जय श्रीवास्तव, राजेश राजभर, अंगद यादव और आशीष कुशवाहा मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



