स्टंट कर रहे बाइक सवार की टक्कर से युवती की मौत, दो पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर स्टंट कर रहे बाइक सवारों की टक्कर से युवती

स्टंट कर रहे बाइक सवार की टक्कर से युवती की मौत, दो पर केस

गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर स्टंट कर रहे बाइक सवारों की टक्कर से युवती की मौत के मामले में गुलरिहा पुलिस ने दो अज्ञात बाइक चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतका के मौसी के बेटे बाजू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। हादसा बुधवार दोपहर गुलरिहा क्षेत्र के सरैया बाजार में हुआ था। बताया जा रहा है कि तीन बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार होकर तेज रफ्तार में फोरलेन पर स्टंट करते हुए चक्कर लगा रहे थे। तीसरी बार गुजरते समय एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी युवती से टकरा गई।

हादसे में चिलुआताल थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी पूजा (20), पुत्री स्व. अनिल, गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक चालक आमिर (17), पुत्र बसीर अहमद, निवासी स्टेशन रोड पुलिस लाइन, कैंट, भी घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां देर शाम पूजा की मौत हो गई। घटना के बाद अन्य बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो बाइकों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।