नार्वे में गोरखपुर के अर्श से मिले पीएम मोदी, राधे-राधे का संबोधन

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

-भारतीय मूल के लोगों से नार्वे की राजधानी ओस्लो में मिले पीएम नरेन्द्र मोदी सचित्र-

नार्वे में गोरखपुर के अर्श से मिले पीएम मोदी, राधे-राधे का संबोधन

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता विदेश की सरजमी पर अपने देश के प्रधानमंत्री से मिलना कितना सुखद होता है, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। वो भी दुनिया के लोकप्रिय राजनेताओं में शुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से। जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत को नई पहचान दी है। पीएम को नजदीक से देखना, उनसे राधे-राधे का अभिवादन, ताउम्र याद रहेगा।

अर्श का अनुभव

यह अभिव्यक्ति है गोरखपुर के बशारतपुर क्षेत्र के आर्दश नगर निवासी अर्श श्रीवास्तव की। अर्श के पिता अशोक सक्सेना मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। जो नार्वे में मल्टीनेशनल कंपनी में बड़े ओहदे पर हैं। वहीं मां सुप्रिया श्रीवास्तव बशारपुर के आदर्श नगर मोहल्ले की रहने वाली हैं। परिवार पिछले तीन वर्षों से ओस्लो में रह रहा है। सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने नार्वे की राजधानी ओस्लो में भारतीय मूल और नार्वे के स्कूली छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। भारत की पारम्परिक भेषभूषा में अर्श के साथ पीएम से मिलने वाली कानपुर की रिद्मिमा भी काफी उत्साहित नजर आईं। सुप्रिया बताती हैं कि करीब 10 मिनट तक पीएम नरेन्द्र मोदी हम लोगों के बीच रहे। जहां नार्वे और भारतीय मूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। नार्वे के स्कूली छात्रों ने ओम जय जगदीश हरे पर फ्यूजन संस्कृति की प्रस्तुति से प्रधानमंत्री का मन मोह लिया। होटल में करीब 400 लोगों की उपस्थिति रही।

यूपी की टोली का प्रतिनिधित्व

अलग-अलग स्टेट के लोगों की टोली बनी थी। अर्श यूपी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। पीएम से मिलकर उत्साहित 11वीं के छात्र अर्श सक्सेना ने बताया कि बच्चों ने राधे-राधे और राम-राम का संबोधन प्रधानमंत्री के साथ किया। अर्श भी भारतीय भेषभूषा में थे। धोती-कुर्ता में पीएम से मिलने के बाद अर्श ने बताया कि पीएम मोदी में गजब का आकर्षण दिखा। उनकी सादगी और आत्मियता भावुक करने वाली है। बताया, पीएम पूरी आत्मीयता से मिले। इस क्षण को कभी भूला नहीं जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अर्श श्रीवास्तव कौन हैं?
अर्श श्रीवास्तव गोरखपुर के बशारतपुर क्षेत्र के आर्दश नगर निवासी हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।