दारोगा से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती,चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखनाथ क्षेत्र में गुरुवार की भोर एक युवती के टावर पर चढ़ने

दारोगा से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती,चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखनाथ क्षेत्र में गुरुवार की भोर एक युवती के टावर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। युवती दारोगा से शादी कराने की मांग पर अड़ी रही और करीब चार घंटे तक टावर पर बैठी रही। पुलिस और अधिकारियों के काफी समझाने के बाद वह नीचे उतरी।युवती गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह भोर में करीब तीन से चार बजे के बीच मोबाइल टावर पर चढ़ गई और शादी की मांग को लेकर हंगामा करने लगी। सुबह करीब चार बजे ड्यूटी पर मौजूद एक सिपाही की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई और मौके पर अफसर पहुंच गए।

युवती का आरोप है कि गोरखपुर में तैनात यातायात पुलिस के दारोगा ने उसे शादी का झांसा दिया था, लेकिन बाद में मुकर गया। इस मामले में युवती ने 21 मई 2025 को गाजीपुर के नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही वर्ष उसने धमकी दिए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। घटना की सूचना पर संबंधितदारोगा को मौके पर बुलाया गया और टॉवर पर चढ़ कर उसने समझा कर नीचे उतरा। पुलिस सूत्रों के अनुसार दरोगा ने युवती के नीचे उतरने के बाद शादी से इनकार कर दिया। उसने बताया कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में उसे उच्च न्यायालय से स्टे मिला हुआ है और युवती उस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। युवती को गोरखनाथ थाने लाया गया। वहां पूछताछ की जा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।