सिपाही भी गाजीपुर का रहने वाला गोरखपुर में तैनात, शादी से किया था इनकार

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता प्रेमी से शादी की जिद को लेकर गुरुवार सुबह एक युवती

सिपाही भी गाजीपुर का रहने वाला गोरखपुर में तैनात, शादी से किया था इनकार

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता प्रेमी से शादी की जिद को लेकर गुरुवार सुबह एक युवती गोरखनाथ इलाके में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद, जब उसका प्रेमी टॉवर पर चढ़कर शादी का भरोसा दिया, तब वह नीचे उतरी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गाजीपुर की रहने वाली युवती का प्रेमी सिपाही है और गोरखपुर में ट्रैफिक विभाग में तैनात है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। युवती शादी करना चाहती थी, लेकिन सिपाही दूरी बना रहा था। वह सिपाही से मिलने बुधवार को गोरखपुर आई थी। जब वह नहीं मिला, तो उसके खिलाफ फरियाद लेकर निकली और मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई।

करीब दो घंटे तक चले प्रयास के बाद सिपाही को बुलाया गया। सादे वर्दी में वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ा और उसे समझाकर नीचे लेकर आया। दोनों से गोरखनाथ थाने में पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी दो अन्य युवतियां प्रेमी से शादी की मांग को लेकर गोरखपुर में पानी की टंकी पर चढ़ गई थीं। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया युवती को नीचे उतार लिया गया है, पूछताछ की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।