परीक्षा देने आयी 9वीं की छात्रा हुई बेहोश, आयुष में हुआ इलाज

Mar 07, 2026 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - भटहट के हरपुर स्थित एक स्कूल में परीक्षा देने आयी 9वीं की छात्रा अचानक बेहोश हो गई। उसे महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो गई। चिकित्सक ने बताया कि परीक्षा के तनाव के कारण बच्चे कभी-कभी ठीक से नाश्ता नहीं कर पाते, जिससे बेहोशी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

परीक्षा देने आयी 9वीं की छात्रा हुई बेहोश, आयुष में हुआ इलाज

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जंगल हरपुर में स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को परीक्षा देने आयी 9वीं की छात्रा दोपहर में अचानक बेहोश हो गई। बेहोसी हालत में स्कूल की मदद से परिजन लेकर महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में पहुंचे जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। छात्रा महराजगंज जिले के बलुआभार की रहने वाली बतायी जा रही है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार छात्रा 9वीं क्लास में पढ़ती है। परीक्षा देने आयी थी। अचानक वह क्लास रूम में बेहोश हो गयी। इसकी सूचना उसके घर वालों को दी गयी। परिजन तत्काल पहुंच गए। स्कूल की मदद से परिजन उसे तत्काल आयुष विश्वविद्यालय पहुंचे।

जहां आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रमाकांत द्विवेदी की देखरेख में उसकी जांच पड़ताल की गयी। उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। कुछ देर बाद छात्रा को होश आ गया। उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया।डॉ. ,द्विवेदी ने बताया कि कभी-कभी बच्चे परीक्षा के तनाव में ठीक से नाश्ता नहीं कर पाते, जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। छात्रा की स्थित सामान्य होने के बाद उसे घर भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।