ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरगोरखपुर में धान खरीद के लिए 98 क्रय केंद्र स्वीकृत, पंजीकरण सिर्फ 1600

गोरखपुर में धान खरीद के लिए 98 क्रय केंद्र स्वीकृत, पंजीकरण सिर्फ 1600

खाद्य एवं रसद विभाग गोरखपुर ने धान खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दीं है। जिले के सभी 19 ब्लाक में 98 क्रय केंद्रों धान खरीद के लिए स्वीकृत किए गए हैं। किसानों से खरीदे गए धान के समर्थन मूल्य का...

गोरखपुर में धान खरीद के लिए 98 क्रय केंद्र स्वीकृत, पंजीकरण सिर्फ 1600
गोरखपुर मुख्य संवाददाता,गोरखपुर Fri, 20 Sep 2019 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

खाद्य एवं रसद विभाग गोरखपुर ने धान खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दीं है। जिले के सभी 19 ब्लाक में 98 क्रय केंद्रों धान खरीद के लिए स्वीकृत किए गए हैं। किसानों से खरीदे गए धान के समर्थन मूल्य का भुगतान पब्लिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) से किया जाएगा। अब तक सिर्फ 1600 किसानों से ही खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की बेबसाइट्स fcs.up.gov.in पर दिए गए धान खरीद के लिंक पर पंजीकरण कराया है। 
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पाण्डेय ने किसानों से अपील किया कि धान की बिक्री के लिए पोर्टल पर अपना पंजीकरण जल्द कराएं। पंजीकरण का जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा सत्यापन भी कराया जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक नंबर से 28 जनवरी तक धान की खरीद की जाएगी। केंद्र सरकार ने धान खरीद के लिए प्रति कुंतल 1815 रुपये एवं ग्रेड वन के लिए 1835 रुपये मूल्य तय किया है। धान की उतराई, छनाई और सफाई के लिए प्रदेश सरकार किसानों को 20 रुपए कुंतल अलग से प्रदान करेगी। 


जोत से ज्यादा नहीं बेच पाएंगे धान
पिछले साल गेहूं खरीद सीजन में बिक्री करने वाले किसानों को आरटीजीएस के माध्यम से समर्थन मूल्य का भुगतान मिला था। इन दिनों बैंकों से एक-एक पंजीकृत किसान का सत्यापन हो रहा है जिससे उनके बैंक अकाउंट भी सत्यापित हो जाएंगे। विभाग के पोर्टल को भूलेख से लिंक होने से किसानों के रकबे का ब्यौरा उपलब्ध हो जाएगा। धान खरीद उसी किसान से होगी जिसका नाम खतौनी में दर्ज होने के साथ ही बैंक अकाउंट नंबर भी उसी के नाम होगा। 
सभी ब्लाक में अभियान चला किए जा रहे पंजीकरण
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा सभी ब्लाक में स्थित कार्यालय पर अभियान चला कर सुबह 10 से 5 किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है। आनलाइन पंजीकरण के लिए भूमि विवरण के साथ खतौनी, खाता संख्या, प्लाट,खसरा संख्या, भूमि का रकबा (हेक्टेयर में) एवं फसल (धान) का रकबा (हेक्टेयर में) एवं आधार संख्या भरना अनिवार्य है। इसके अलावा ताजा पासपोर्ट साइज फोटो और पासबुक के प्रथम पृष्ठ की फोटोकॉपी भी साथ रखे। 
 बंटाई और कांट्रैक्ट फार्मिंग करने वाले किसान से होगी खरीद
मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ की सरकार ने बंटाई और कांट्रैक्ट फार्मिंग करने वाले किसानों से भी धान खरीद का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत बंटाईदार और कांट्रैक्ट फार्मिंग करने वाले को मूल किसान से सहमति पत्र लाना होगा, उसके बाद उसने नाम से धान खरीद का पंजीकरण किया जाएगा। ऐसे किसान 100 कुंतल तक धान बेच सकते हैं। लेकिन बटाई की जमीन पर मूल किसान धान की बिक्री नहीं कर पाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें