घोसीपुरवा मदरसे का सालाना जलसा 8 व 9 मई को
Gorakhpur News - गोरखपुर में दारुल उलूम अहले सुन्नत मजहरुल उलूम का 56वां सालाना जलसा 8 और 9 मई को होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हजरत अल्लामा अब्दुर्रब मिस्बाही करेंगे। पहले दिन मौलाना अमानुल्लाह बरकाती और सैय्यद शबाहत हुसैन खिताब करेंगे। दूसरे दिन मुफ्ती शकील अहमद और मौलाना जहांगीर अजीजी का बयान होगा।

गोरखपुर, निज संवाददाता। दारुल उलूम अहले सुन्नत मजहरुल उलूम का 56वां सालाना जलसा आठ व नौ मई को आयोजित होगा। कार्यक्रम पीर-ए-तरीकत हजरत कारी रईसुल कादरी की सरपरस्ती और हजरत अल्लामा अब्दुर्रब मिस्बाही की अध्यक्षता में होगा। पहली रात आठ मई को मौलाना अमानुल्लाह बरकाती व सैय्यद शबाहत हुसैन खिताब करेंगे, जबकि नात अफरोज आलम व आजम रजा गोरखपुरी पेश करेंगे। दूसरी रात को हजरत मुफ्ती शकील अहमद अमरोहा व मौलाना जहांगीर अजीजी का खुसूसी बयान होगा। मदरसे के फारिग बच्चों की दस्तारबंदी भी होगी। कन्वेनर कारी तनवीर अहमद कादरी ने लोगों से शामिल होने की अपील की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


