ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरजानिए गोरखपुर के इन 56 पुलिसवालों के बारे में, शानदार काम के लिए आज हुआ सम्‍मान 

जानिए गोरखपुर के इन 56 पुलिसवालों के बारे में, शानदार काम के लिए आज हुआ सम्‍मान 

गोरखपुर पुलिस की उपलब्धियों में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शुक्रवार को एडीजी जोन दावा शेरपा ने पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में 56 पुलिसवालों को सम्मानित किया। गोरखपुर...

जानिए गोरखपुर के इन 56 पुलिसवालों के बारे में, शानदार काम के लिए आज हुआ सम्‍मान 
वरिष्‍ठ संंवादाता ,गोरखपुर Fri, 07 Feb 2020 09:26 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर पुलिस की उपलब्धियों में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शुक्रवार को एडीजी जोन दावा शेरपा ने पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में 56 पुलिसवालों को सम्मानित किया।

गोरखपुर जोन में वर्ष 2019 में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को एडीजी ने डीजीपी का प्रशस्ति पत्र और चिन्ह भी दिया। ऐसा पहली बार हुआ है कि फालोअर के कार्य की भी सराहना हुई। उनको भी एडीजी के हाथ से प्रशस्ति पत्र दिया गया।

एडीजी जोन दावा शेरपा ने पुलिस लाइन में किया सम्मानित 
डीजीपी का प्रशस्ति पत्र और चिन्ह भी पुलिसवालों को दिया

कार्यक्रम में एडीजी ने गोरखपुर पुलिस के नए साल के कैलेंडर और पत्रिका का भी विमोचन किया। कैलेंडर के जरिए पुलिस की उपलब्धियों को बताया गया है। पत्रिका में एक साल के भीतर हुए सराहनीय कार्यो के साथ-साथ गोरखपुर पुलिस की उपलब्धियां बताई गई हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए एडीजी ने कहा कि खराब कामों को पहले चिन्हित कर लिया जाता है। लेकिन अच्छे कार्य पर प्रोत्साहन नहीं किया जाता।

पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए. कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा, सीओ कैंट सुमित शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इन्हें किया गया सम्मानित 
विኔजेन्द्र सिंह, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता, उमेश कुमार दूबे प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, निरीक्षक विपिन सिंह एलआईयू, प्रा.नि जयदीप वर्मा थाना कोतवाली,प्रा.नि राजेश पाण्डेय थाना राजघाट, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह थाना तिवारीपुर, उ.नि संजीव कुमार थाना कोतवाली, उ.नि मृत्युन्जय पाण्डेय पुलिस लाइन,उ.नि अभय उपाध्याय, उ.नि विनोद कुमार सिंह चौकी भटहट, उ.नि वीरेन्द्र बहादुर सिंह चौकी पाण्डेय हाता,उ.नि नागेन्द्र कुमार सिंह गोपनीय कार्यालय, उ.नि अजीत चतुर्वेदी थाना कैण्ट, धर्मेन्द्र यादव (स्टेनो)    पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय, एचसीपी विनोद कुमार सिंह यातायात, एचसीपी  रामअशीष स्कोट, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षन नगर अपराध शाखा, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए प्रभव कुमार सिंह पेशी श्रेष्ठ, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए शोएब अली आईजीआरएस, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए रामस्वरूप मौर्य आंकिक शाखा, हे.का रामलौट मानीटरिंग सेल,हे.का प्रेम कुमार शुक्ला सीओ पेशी कैण्ट,हे.का बच्चू यादव एलआईयू,हे.का फूल देव यादव आरक्षी चालक, हे.का सुनीता शुक्ला शिकायत प्रकोष्ठ, का. नारायण शर्मा पेशी श्रेष्ठ, का. अफताब आलम पेशी श्रेष्ठ, का. रण अजय सिंह आंकिक शाखा, का. अजीत सिंह रिट सेल,का. शिव कुमार राय सीओ पेशी कैम्पियरगंज, का. ददन प्रसाद मानीटरिंग सेल,का. गुलशन मणि आई कार्ड, सत्यवान सिंह फायर सर्विस स्टेशन, का. विवेक त्रिपाठी मीडिया सेल,का. दिग्विजय यादव स्कोर्ट,का. धर्मेन्द्र कुमार प्रसाद ,सीओ पेशी खजनी, सैयद शकील अख्तर रिजवी (उर्दू अनुवादन),कृष्णा दूबे फालोवर, राशीद अहमद अंसारी फालोवर यातायात, हो.गा. राजेश कुमार सिंह 788 जी कम्पनी यातायात,हो.गा 2067 सुरेश कुमार, हो.गा 2074 जवाहर मौर्या कंपनी खोराबार गोरखपुर, उनि सादिक परवेज स्वाट टीम,उनि संजय कुमार सिंह स्वाट टीम, उनि चन्द्र भान सिंह स्वाट टीम,हेका शशिकान्त राय स्वाट टीम,हेका योगेश सिंह स्वाट टीम,का. धर्मेन्द्र नाथ तिवारी स्वाट टीम,का. मो. कुतुब्दुदीन स्वाट टीम,का. प्रदीप राय स्वाट टीम,का. इन्द्रेश वर्मा स्वाट टीम,हे.का छोटे लाल राय    सर्विलांस सेल,का. अशोक चौधरी सर्विलांस सेल,का. गणेश शंकर पाण्डेय सर्विलांस सेल,का. अरूण राय, सर्विलांस सेल, का. अरूण कुमार यादव सर्विलांस सेल
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें