5 साल के आकिब ने रखा पहला रोजा
Feb 28, 2026 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - पिपराइच में 5 वर्षीय आकिब ने रमजान के दौरान 13 घंटे का पहला रोजा रखा। उसकी इस लगन और जज़्बे को देखकर परिवार के लोग बेहद खुश हैं। आकिब ने खुद रोजा रखने की इच्छा जताई थी और पूरे दिन धैर्यपूर्वक इसे निभाया।

पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पवित्र रमजान माह में जहां बड़े-बुजुर्ग इबादत में जुटे हैं, वहीं छोटे बच्चे भी इस मुकद्दस महीने की बरकतों को अपनाने में पीछे नहीं हैं। कस्बे का 5 वर्षीय बच्चा आकिब पुत्र अब्दुल रहमान ने करीब 13 घंटे का अपना पहला रोजा रखकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इतनी कम उम्र में रोजा रखने की उसकी लगन और जज़्बा देख परिजन बेहद खुश नजर आए। परिवार के लोगों ने बताया कि आकिब ने खुद ही रोजा रखने की जिद की थी और पूरे दिन धैर्य के साथ इसे निभाया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


