Gorakhpur News: गोरखपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: खोराबार थानाक्षेत्र के रामनगर करजहां चौराहे पर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हरिश्चंद्र गुप्ता (40) फोरलेन पार करते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी वाहन की तलाश कर रही है।

Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थानाक्षेत्र के रामनगर करजहां चौराहे पर गुरुवार की भोर में सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह फोरलेन पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। रामनगर करजहां निवासी हरिश्चंद्र गुप्ता (40) पुत्र जयकिशुन गुप्ता गुरुवार की भोर में करजहां फोरलेन पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार हरिश्चंद्र मानसिक रूप से कमजोर थे। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

