ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरजेल में पुत्रों के लिए 38 महिलाओं ने रखा जीवित्पुत्रिका व्रत

जेल में पुत्रों के लिए 38 महिलाओं ने रखा जीवित्पुत्रिका व्रत

हत्या सहित अन्य मामलों में गोरखपुर जेल में सजा काट रहीं 38 महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखकर अपने बेटों की दिर्घायु की कामना की। महिलाओं के व्रत के लिए जेल प्रशासन ने व्यवस्था दी थी। जेल में बेटे...

जेल में पुत्रों के लिए 38 महिलाओं ने रखा जीवित्पुत्रिका व्रत
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 03 Oct 2018 12:22 PM
ऐप पर पढ़ें

हत्या सहित अन्य मामलों में गोरखपुर जेल में सजा काट रहीं 38 महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखकर अपने बेटों की दिर्घायु की कामना की। महिलाओं के व्रत के लिए जेल प्रशासन ने व्यवस्था दी थी। जेल में बेटे और पति की हत्या के आरोप में बंद अर्चना काफी दुखी दिखी। महिलाओं का व्रत देखकर उसे अपने मासूम बेटे की याद आई।

गोरखपुर मंडलीय कारागार में वर्तमान में 96 महिलाएं बंद हैं। जीवित्पुत्रिका व्रत के लिए इनमें से 38 महिलाओं ने सोमवार की शाम को ही तैयारी कर ली थी। अपने परिचितों से व्रत के लिए जरूरी सामानों को मंगवा लिया था। वहीं जेल प्रशासन ने भी व्रत के ध्यान में रखते हुए जेल मैनुअल के तहत उनकी मदद की थी।

जेल प्रशासन के मुताबिक व्रत रखने वाली महिलाओं में 13 हत्या और 16 पर गैर इरादतन हत्या तथा तीन हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। इसके अलावा अन्य पर दूसरी धाराओं में सजा काट रहीं हैं। खास बात यह है कि व्रत रखने वाली ज्यादातर महिलाएं पति की हत्या के आरोप में जेल की सजा काट रहीं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें