गोरखपुर में सूबे के पहले साहित्य पार्क का जल्द होगा शिलान्यास

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 35 करोड़ रुपये की लागत से पहला साहित्य पार्क हरसेवकपुर वार्ड में बनेगा। पार्क में योग, साहित्य और अध्यात्म के साथ प्रमुख महापुरुषों की मूर्तियां होंगी। यहां ओपन लाइब्रेरी, एम्फी थियेटर और लेखन कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

गोरखपुर में सूबे के पहले साहित्य पार्क का जल्द होगा शिलान्यास

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत सूबे का पहला साहित्य पार्क (लिटरेरी पार्क) हरसेवकपुर वार्ड संख्या 31 में 35 करोड़ रुपये की धनराशि से बनाया जाएगा। जल निगम की संस्था कंस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज की यूनिट 42 की ई-टेडर की प्रक्रिया में चार फर्मो ने टेंडर डाला है। जल्द ही तकनीकी निविदा खोली जाएगी। इसके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों शिलान्यास की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। साहित्य पार्क के लिए योजना के तहत स्वीकृत धनराशि में पहली किस्त 12 करोड़ 17 लाख रुपये पहले ही अवमुक्त हो चुके हैं। साहित्य पार्क का निर्माण राजस्व ग्राम हरसेवकपुर नम्बर-2 में अराजी संख्या 1689 में सिलिंग की 8.50 एकड़ जमीन पर होगा।

मुख्य अभियंता अमित शर्मा के मुताबिक कार्यदायी संस्था को 04.50 एकड़ जमीन पैमाइश कर उपलब्ध कराई जा चुकी है। यहां सिविल वर्क में प्रवेश प्लाज़ा, फूड कोर्ट प्रवेश द्वार, सेवा प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, 270 डिग्री प्रोजेक्शन, बुक कैफे, एम्फीथिएटर, फूड कोर्ट, कार्यक्रम क्षेत्र, स्तूप टीला, लॉन, पाण्ड और म्यूजिकल फब्बारा भी बनेगा

योग, साहित्य और अध्यात्म का संगम

पार्क गोरखपुर और उसके आस-पास के प्रतिष्ठित महापुरुषों गुरु गोरक्षनाथ, महात्मा बुद्ध, संत कबीर, परमहंस योगानंद के महान विचारों को समर्पित होगा। वहीं, कहीं था सम्राट मुंशी प्रेमचंद, राम प्रसाद विस्मिल, फिराक गोरखपुर, गीता प्रेस समेत अन्य की स्मृतियों को संजोने के लिए पार्क को विशेष रूप से साहित्यिक एवं दार्शनिक स्वरूप दिया जाएगा। पार्क में होंगी हों ये प्रमुख सुविधाएं पार्क में साहित्य, अध्यात्म और योग से जुड़े महापुरुषों की मूर्तियां (स्कल्पचर) वॉल पर स्थापित होंगी हों । उनके अनमोल विचार पत्थर की पट्टिकाओं पर अंकित होंगे। ओपन लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जहां लोग निशुल्क पुस्तकें पढ़ सकेंगे और साहित्यिक विमर्श कर सकेंगे। एम्फी थियेटर में युवा कवियों और लेखकों को प्रेरित करने के लिए नियमित रूप से ओपन माइक सेशन, काव्य गोष्ठियां और साहित्यिक चर्चाएं आयोजित होगी। क्यूआर कोड के माध्यम से ई-पुस्तकों और ऑडियो बुक्स तक पहुंच की सुविधा मिलेगी। लेखन कार्यशालाएं और बाल साहित्य को समर्पित विशेष क्षेत्र विकसित होंगे ताकि नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ा जा सकें।

बोले जिम्मेदार

‘साहित्य पार्क साहित्य प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात है, जहां वे अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ कर, साहित्य और अध्यात्म के संगम का अनुभव कर सकेंगे। जल्द ही फर्म का चयन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों शिलान्यास कराया जाएगा। ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके।’

- अजय जैन, नगर आयुक्त

खास-खास

-35 करोड़ रुपये से हरसेवकपुर में सिलिंग की 4.50 एकड़ जमीन पर होगा निर्माण

-सीएण्डडीएस-यूनिट 42 की ई-टेंडर प्रक्रिया में चार फर्मो ने किया आवेदन

-सीएम वैश्विक नगरोदय योजना में 12.17 करोड़ रुपये पहले ही अवमुक्त

सामान्य प्रश्न

साहित्य पार्क का निर्माण किस योजना के तहत किया जा रहा है?
साहित्य पार्क का निर्माण मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत किया जा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।