ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरवैदिक मंत्रोचार के 300 ने लिए अग्नि के फेरे, 50 ने कलमा पढ़ बोला कबूल है

वैदिक मंत्रोचार के 300 ने लिए अग्नि के फेरे, 50 ने कलमा पढ़ बोला कबूल है

देवरिया के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में गुरुवार को आयोजित भव्य समारोह में 355 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। समारोह में 302 हिन्दू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ सात फेरे लिए, वहीं 52 मुस्लिम जोड़ों...

वैदिक मंत्रोचार के 300 ने लिए अग्नि के फेरे, 50 ने कलमा पढ़ बोला कबूल है
देवरिया हिन्दुस्तान संवाद,देवरिया Fri, 15 Nov 2019 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में गुरुवार को आयोजित भव्य समारोह में 355 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। समारोह में 302 हिन्दू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ सात फेरे लिए, वहीं 52 मुस्लिम जोड़ों ने कलमा पढ़ने के बाद निकाह कबूल किया। समारोह का शुभारम्भ जिले के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने किया। एक साथ मंत्रों व कुरान की आयतों ने गंगा जमुनी संस्कृति की मिशाल पेश की।


    प्रदेश सरकार के सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दिन में करीब 12 बजे प्रदेश के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान, पशुधन व मत्स्य राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने जिलाधिकारी अमित किशोर व पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र के साथ समारोह का शुभारम्भ किया। विवाह के लिए अलग- अलग मंडप बनाए गए थे, जबकि निकाह के लिए भी अलग व्यवस्था की गई थी। मंच से वैदिक मंत्रोचार व रीति रिवाज से विवाह की रस्म पूरी करायी गई। साथ ही मौलवी ने मुस्लिम जोड़ों को कलमा पढ़ाया, जिसके बाद जोड़ों ने निकाह कबूल किया। प्रत्येक जोड़े के स्थल पर एक अधिकारी की ड़्यूटी लगाई थी। हर अधिकारी ने अपनी तरफ से जोड़ों को उपहार प्रदान किया। साथ ही विवाहित जोड़ों को एक- एक आम का पौधा व उसकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड दिया गया।
प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि हमारे देश की गंगा जमुनी संस्कृति रही है। सभी धर्मो के लोग एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। इसी संस्कृति की ही देन है कि आज एक ही मंडप में एक तरफ वैदिक मंत्रोचार से विवाह की रस्म पूरी हो रही है तो दूसरी तरफ कुरान व कलमा के साथ निकाह हो रहा है। इस दौरान सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सदर विधायक जनमेजय सिंह, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी एन, नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें