Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur News25th Conference of National Postal Employees Union Begins in Gorakhpur
सेंट्रल वर्किंग कमेटी की बैठक में हुई मुद्दों पर चर्चा

सेंट्रल वर्किंग कमेटी की बैठक में हुई मुद्दों पर चर्चा

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश परिमंडल का 25वां अधिवेशन गोकुल अतिथि भवन में शुरू हुआ। बैठक में संगठन के आंतरिक मामलों पर चर्चा की गई। औपचारिक उद्घाटन समारोह मंगलवार को अपराह्न तीन...

Sep 15, 2025 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश परिमंडल का 25वां अधिवेशन सोमवार को गोकुल अतिथि भवन में शुरू हुआ। सेंट्रल वर्किंग कमेटी की बैठक में प्रांतीय सचिव आरपी मिश्रा और सैयद अनवार हुसैन रिज़वी की मौजूदगी में संगठन के आंतरिक मामलों एवं पिछले दो वर्ष के दौरान उठाए गए मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मंडलीय सचिव आनंद सिंह और क्षेत्रीय सचिव अरविंद सुमन ने बताया कि मंगलवार को अपराह्न तीन बजे से अधिवेशन का औपचारिक उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। बताया कि ओपन डेलीगेट सेशन में राष्ट्रीय महासचिव शिवाजी वासी रेडी, प्रांतीय सचिव आरपी मिश्रा, गोरखपुर क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव व प्रवर अधीक्षक बीके पांडेय सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें