ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपहले दिन 200 लोगों ने लिया हाउस टैक्स में छूट का लाभ

पहले दिन 200 लोगों ने लिया हाउस टैक्स में छूट का लाभ

नगर निगम में एकमुश्त बकाया हाउस टैक्स जमा करने पर ब्याज में 50 फीसदी छूट गुरुवार से मिलनी शुरू हो गई। पहले दिन करीब 200 लोगों ने छूट का लाभ लेते हुए वर्षों पुराना बकाया जमा किया। यह सुविधा 29 फरवरी...

पहले दिन 200 लोगों ने लिया हाउस टैक्स में छूट का लाभ
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 07 Feb 2020 02:17 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम में एकमुश्त बकाया हाउस टैक्स जमा करने पर ब्याज में 50 फीसदी छूट गुरुवार से मिलनी शुरू हो गई। पहले दिन करीब 200 लोगों ने छूट का लाभ लेते हुए वर्षों पुराना बकाया जमा किया। यह सुविधा 29 फरवरी तक मिलेगी।

टैक्स बकाया पर ब्याज में दिये जा रहे छूट का लाभ उठाने के लिए लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे कई साल से चल रहे बकाये को जमा किया। कुछ बकायेदारों ने ऑनलाइन भी पेमेंट किया। अधिकांश लोग यह जानने भी पहुंचे कि छूट का लाभ मिलना शुरू हुआ या नहीं। सरकारी और निजी भवनों पर नगर निगम का टैक्स के रूप में करोड़ों रुपए बकाया है। टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम ने कुर्की, नीलामी व बैक खाता करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। सख्त कार्रवाई से लोगों को राहत देने के लिए एकमुश्त योजना लाई गई है। ब्याज में छूट का लाभ बकाया धनराशि को एकमुश्त जमा करने पर ही मिलेगा।

व्यावसायिक करदाताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। टैक्स जमा करने में हुई देरी से लगे ब्याज के कारण बकाया धनराशि काफी बढ़ गई थी। इससे लोगों को बकाया टैक्स जमा करने में सहूलियत नहीं थी। बकाया टैक्स जमा करने पहुंचे बिछिया निवासी संजीव कुमार व राप्तीनगर निवासी जय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि एकमुश्त योजना से काफी राहत मिली है। टैक्स न जमा करने से ब्याज की राशि अधिक हो गई थी। ब्याज में छूट मिलने से बकाया राशि में काफी कमी आई है।

बकाया टैक्स वसूली करने तथा लोगों को एकमुश्त योजना का लाभ देने के लिए हर वार्ड में कैम्प लगाया जाएगा। ब्याज में छूट दिया जा रहा है जिसका फायदा लोगों को लेना चाहिए। इस योजना से 50 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।

- सीताराम जायवाल, महापौर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें