
बहन की शादी में आई देवरिया की नवविवाहिता का हत्यारा गिरफ्तार
Gorakhpur News - ब्रह्मपुर में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता शिवानी की चचेरी बहन की शादी में हत्या कर दी गई। उसे गला रेतकर मारा गया। मुख्य आरोपी विनय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो वाराणसी भाग गया था। शव घर के पास बने टॉयलेट में मिला। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की।
ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के जंगलरसुलपुर नंबर दो, लक्ष्मीपुर गांव में रविवार की देर रात चचेरी बहन की शादी में आई 20 वर्षीय नवविवाहिता शिवानी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य वारदात के मुख्य आरोपी विनय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद वह वाराणसी भाग गया था। मृतका शिवानी (20) निवासी अवस्थी गांव, रुद्रपुर (देवरिया) तीन दिन पहले ही अपने मायके आई थी। रविवार रात जयमाल कार्यक्रम के बाद वह स्टेज से उतरकर घर चली गई थी। देर रात मां नोहरी देवी घर लौटीं तो शिवानी घर पर नहीं मिली। बड़ी बेटी से फोन पर जानकारी लेने के बाद खोजबीन शुरू की गई।

तलाश के दौरान घर के पास बने टॉयलेट के दरवाजे के नीचे एक हाथ नजर आया। दरवाजा खोलते ही शिवानी का खून से लथपथ शव मिला। उसका गला धारदार हथियार से रेत दिया गया था। भीषण दृश्य देखकर मां चीख पड़ीं और गांव में सनसनी फैल गई। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलवाकर घटना स्थल की गहन जांच कराई। खोजी कुत्ता खून के धब्बे सूँघकर मृतका के घर के पीछे की गली तक गया, जहाँ आरोपी विनय का घर बताया जाता है। फोरेंसिक टीम ने खून, मिट्टी, उंगली के निशान समेत कई महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं। मां ने अज्ञात के खिलाफ दी थी तहरीर शिवानी के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी मां नोहरी देवी, जो प्राथमिक विद्यालय में रसोइया हैं, उन्हेंने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी।कॉल डिटेल, साक्ष्य और गांव वालों के बयान के आधार पर पुलिस ने विनय को मुख्य संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश शुरू की और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। अपनी चचेरी बहन की शादी में आई महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। मां की तहरीर पर केस दर्ज कर संदिग्ध को पकड़ा गया है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। — ज्ञानेंद्र, एसपी नार्थ

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




