Gorakhpur News: प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी,पुलिस ने उतारा
Gorakhpur News: तीन साल से युवक से थी दोस्ती, प्रेमी के बुलाने और समझाने पर नीचे उतरीतीन साल से युवक से थी दोस्ती, प्रेमी के बुलाने और समझाने पर नीचे उतरी सरहरी, हिन्

Gorakhpur News: सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी सोमवार सुबह प्रेमी से शादी करने की जिद में पड़ोसी गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सरहरी चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को समझाने का प्रयास किया। प्रेमी के आने पर ही नीचे उतरने की जिद करने पर पुलिस ने युवक को मौके पर बुलाया। उसके समझाने के बाद किशोरी टावर से नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस दोनों को चौकी ले गई और पूछताछ की।मिली
जानकारी के अनुसार, किशोरी की गांव के ही एक युवक से करीब तीन साल से दोस्ती थी। किशोरी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर वह सोमवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। किशोरी को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सरहरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। किशोरी ने प्रेमी के आने पर ही नीचे उतरने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने युवक को बुलाया। प्रेमी के समझाने पर किशोरी सुरक्षित नीचे उतर आई। पुलिस दोनों को चौकी ले जाकर मामले में पूछताछ कर रही है।


