नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Apr 04, 2026 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - चिलुआताल के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की तलाश जारी है।

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के मामा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मजनू चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 3 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे उनकी भांजी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद पता चला कि मगहर निवासी अभिषेक शर्मा किशोरी को अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश के साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।