फोटोशूट के दौरान डूबे किशोर का तीसरे दिन मिला शव

Mar 03, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - कैम्पियरगंज के मोगलहा गांव के 17 वर्षीय किशोर हैदर अली का शव राप्ती नदी में फोटोशूट के दौरान डूबने के तीन दिन बाद बरामद किया गया। घटना मदराघाट पीपा पुल के पास हुई। एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मेहनत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फोटोशूट के दौरान डूबे किशोर का तीसरे दिन मिला शव

कैम्पियरगंज। क्षेत्र के राप्ती नदी में शनिवार को फोटोशूट के दौरान डूबे मोगलहा गांव के 17 वर्षीय किशोर हैदर अली का शव सोमवार को तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। घटना मदराघाट पीपा पुल के पास की है। कड़ी मशक्कत के बाद करमैनीघाट पुलिस चौकी प्रभारी आदर्श त्रवेदी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने सोमवार सुबह शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।