पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर गुरुवार को भाजपा द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। इसके लिए जिले में बनाए गये 91 परीक्षा केन्द्रों पर 15 हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा दिया। यह परीक्षा 11:30 बजे से शुरु हुई और 12:30 बजे समाप्त हो गई। प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न पूछे गये थे, सभी प्रश्न बहुविकल्पिय थे। मुल्यांकन 10 सितम्बर तक और परिणाम 15 सितम्बर को घोषित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. धर्मेन्द्र सिंह एवं भाजपा के महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि इण्टरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों के सहयोग से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया था। उन्होंने कहा कि परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 सितम्बर तक हो जाएगा और परिणाम 15 सितम्बर को घोषित किया जाएगा। पास होने वाले छात्रों को 25 सितम्बर को आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा सभी जिलों में एक ही दिन सम्पन्न हुई। इसके लिए गोरखपुर जिले में 96, महराजगंज में 60, देवरिया में 148, कुशीनगर में 56, बस्ती में 51, संतकबीरनगर में 52 और सिद्धार्थनगर में 53 परीक्षा केन्द्र बनाये गए थे। जहां पर सवा लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मनोज अग्रहरी, संजीव, धीरेन्द्र सिंह, मनीष मिश्रा, विनोद दूबे, देवेश श्रीवासतव, विवेक सरकारी, सुर्य प्रकाश, ओमप्रकाश शर्मा, हिमांशु शुक्ला, विनय कुमार, मनोज निषाद आदि की भूमिका रही।
435 छात्रों ने दी परीक्षा
कैम्पियरगंज। पं.दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर कैम्पियरगंज के सात परीक्षा केन्द्रों पर 435 छात्रों ने सामान्य ज्ञान की परीक्षा दी। प्रतियोगिता के संयोजक भाजपा के अनिल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 500 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें 435 छात्रों ने उपस्थित होकर परीक्षा दिया। इस अवसर पर भाजपा के जयकुमार पाण्डेय, जगदम्बा अग्रहरी , मंडल अध्यक्ष विन्द्रासन चौधरी , शेषमणि त्रिपाठी, अरविन्द मौर्य, विजय मद्धेशिया, दिनेश भारती आदि मौजूद रहे।
10 परीक्षा केंद्रो पर1638 छात्रों ने दी परीक्षा
गोला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित सामान्यज्ञान प्रतियोगिता की परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केन्द्रों पर 1638 छात्रों ने हिस्सा लिया। सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष पवन त्रिपाठी, शत्रुघ्न कसौधन, राजकपूर सिंह, सुशील दुबे, यशपाल सिंह ,दीपक राय, श्रवण यादव आदि का योगदान रहा।