ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरडाक्टर के घर को खंगाल ले गए चोर, 15 लाख के सामान गायब 

डाक्टर के घर को खंगाल ले गए चोर, 15 लाख के सामान गायब 

देवरिया शहर के रामलीला मैदान में ताला बंद डाक्टर के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। खाली घर का ताला तोड़ कर चोर डेढ़ लाख रुपये नगदी समेत 15 लाख के सामान चुरा ले गए। शनिवार की रात को घर पहुंचने पर...

डाक्टर के घर को खंगाल ले गए चोर, 15 लाख के सामान गायब 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,देवरिया Sun, 24 Sep 2017 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया शहर के रामलीला मैदान में ताला बंद डाक्टर के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। खाली घर का ताला तोड़ कर चोर डेढ़ लाख रुपये नगदी समेत 15 लाख के सामान चुरा ले गए। शनिवार की रात को घर पहुंचने पर चिकित्सक को घटना के बारे में जानकारी हुई।

बिहार के नालंदा के रहने वाले डा. सुनील कुमार सिंह देवरिया के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नेत्रचिकित्सक के रुप में तैनात रहे हैं। उन्होंने शहर के रामलीला मैदान में मकान बनवाया है। पिछले वर्षो उनका तबादला महराजगंज के लिए हो गया। वह वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा में तैनात हैं।

वे शुक्रवार की सुबह मकान में ताला बंद कर ड्यूटी पर चले गए। परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर नहीं थे। शनिवार की देर रात को जब वह वापस आए तो घर का ताला टूटा देख दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सारा समान बिखरा पड़ा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आस पास के लोगों ने पूछताछ की।

चिकित्सक ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है। चिकित्सक के अनुसार अलमारी में रखा डेढ़ लाख रुपये नगदी, सोने की चेन, हार, कंगन, मंगलसूत्र, कई अंगूठी , झुमका, कुंडल समेत चांदी के सिक्के समेत करीब 15 लाख के सामान गायब हैं।                                                  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें