मिलावटखोरी में गोरखपुर की तेल कंपनी पर प्रतिबंध

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

तेल की 14 फर्मों के निर्माण एवं बिक्री पर रोक, गोरखपुर की है एक फर्म

मिलावटखोरी में गोरखपुर की तेल कंपनी पर प्रतिबंध

लखनऊ/ गोरखपुर, हिटी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से प्रदेश में चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान में 14 फर्मों के तेल उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसमें गोरखपुर की एक फर्म है। नमूने असुरक्षित एवं अधोमानक पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. रोशन जैकब के निर्देश पर एफएसडीए ने खाद्य तेल एवं वसा की जांच को प्रदेश में विशेष अभियान चलाया था। इसके लिए 58 टीमें गठित की गई थीं। इन 58 प्रदेश स्तरीय खाद्य सचल दलों ने 210 नमूने एकत्रित किए थे, जिसमें से 206 नमूने खाद्य तेल एवं वसा के थे।

जय लक्ष्मी सोलवेंटस प्रा.लि., गोरखपुर, सोलवेंट एक्सट्रेक्टेड क्रूड मस्टर्ड ऑयल से भी एक नमूना लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट सही नहीं आई।नमूनों की अधिकृत प्रयोगशालाओं में अत्याधुनिक मशीनों से जांच कराई गई। कई फर्मों के नमूने विश्लेषण में असुरक्षित एवं विभिन्न पैरामीटरों पर अधोमानक पाए गए हैं। इनमें लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, आगरा, मेरठ, हाथरस, हापुड़ और गोरखपुर की फर्में शामिल हैं।कई नमूनों में मिली लेड की अधिकताजिन प्रकरणों में यह पुष्टि हो रही है कि संबंधित फर्म द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थ एवं वसा तेल अथवा लेड तत्व की अधिक मात्रा के कारण असुरक्षित होने के साथ ही अन्य उत्पादों में एक से अधिक खाद्य तेलों को अनाधिकृत रूप से मिश्रित कर विक्रय किया जा रहा है। साथ ही फोर्टिफाइड खाद्य तेल-वसा में कम मात्रा में विटामिन आदि मिलाते हुए उपभोक्ता को धोखा दिया जा रहा है। ऐसी 14 फर्मों के संबंधित उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण एवं विक्रय पर राज्य की सीमा के तहत प्रतिबंध लगाया गया है।इन फर्मों के उत्पादों का विश्लेषण कराया1- हिंद वेज ऑइल प्रा.लि. लखनऊ, मस्टर्ड ऑयल, फोर्टिफाइड मल्टी सोर्स एडिबल आयल, फोर्टिफाइड रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, फोर्टिफाइड कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल।2- संकट मोचन एंटरप्राइजेज लखनऊ, प्योर मस्टर्ड ऑयल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, पामोलीन रिफाइंड ऑयल3- भीम श्री, प्रोडक्ट कानपुर नगर, मस्टर्ड ऑयल, कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल4- एनआर उद्योग कानपुर नगर, तिल ऑयल, अलसी ऑयल5-कटारिया एडिबल्स कानपुर नगर, तिल ऑयल क्रूड6-वैभव एडिबल्स कानपुर देहात, फोर्टिफाइड रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, एडिबल वेजिटेबल ऑयल, फोर्टिफाइड कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल, कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल।7- मंटोरा ऑयल प्रोडक्शन कानपुर देहात, फोर्टिफाइड कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल, मस्टर्ड ऑयल, फोर्टिफाइड रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल।8-आगरा ऑयल जनरल इंडस्ट्री लिमिटेड हाथरस, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, मस्टर्ड ऑयल, फोर्टिफाइड रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल।9-एनएम ऑयल कॉरपॉरेशन आगरा, पामोलीन रिफाइंड ऑयल, मस्टर्ड ऑयल।10-जीएस एग्रो फूड्स मेरठ, इंटरस्ट्रीफाइड वेजिटेबल फैट।11-जेपी एग्रो ऑयल मेरठ, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल।12-राजेन्द्र कुमार सुशील चंद मेरठ, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, मस्टर्ड ऑयल।13-केएल वेजिटेबल ऑयल प्रोडक्ट हापुड़, फोर्टिफाइड कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल, कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल।14-जय लक्ष्मी सोलवेंटस प्रा.लि., गोरखपुर, सोलवेंट एक्सट्रेक्टेड क्रूड मस्टर्ड ऑयल।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।