किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - गुलरिहा क्षेत्र से एक 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आकाश यादव नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया कि वह घर से जेवर लेकर फरार हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।

गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आकाश यादव को पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया था कि वह घर से जेवर लेकर फरार हुई है। इसके बाद केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी और शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
ये भी पढ़ें:पास्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


