सिकरीगंज में आठ घंटे बाद लापता बालक मिला, राहत

Feb 28, 2026 08:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - सिकरीगंज के बढ़यापार गांव से लापता 12 वर्षीय बालक अमन मौर्य को पुलिस ने आठ घंटे की खोज के बाद महदेवा बाजार से सुरक्षित बरामद किया। उसके परिवार ने उसे देखकर खुशी मनाई। अमन की मां ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह डांट के बाद घर से चला गया था।

सिकरीगंज में आठ घंटे बाद लापता बालक मिला, राहत

सिकरीगंज। थाना क्षेत्र के बढ़यापार गांव से शुक्रवार की रात लापता हुआ 12 वर्षीय बालक आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल मिल गया। पूरी रात चली खोजबीन के बाद पुलिस ने उसे महदेवा बाजार से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बेटे को सुरक्षित सामने देखकर परिवार की आंखें भर आईं। बढ़यापार की सुधा देवी ने शनिवार रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना दी कि उनका पुत्र अमन मौर्य डांट-फटकार के बाद घर से कहीं चला गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी मय टीम सक्रिय हो गए। रात के सन्नाटे में संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की गई।

बाजारों, प्रमुख रास्तों और आसपास के गांवों में गहन छानबीन की गई। लगातार प्रयासों के बाद सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सफलता मिली। अमन महदेवा बाजार में मिला। पूछताछ के बाद उसे सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। जब अमन घर पहुंचा तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।