गुलरिहा क्षेत्र का 11 वर्षीय लापता, केस दर्ज
Gorakhpur News - गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र का एक 11 वर्षीय बालक शनिवार की सुबह अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला तो उसकी
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 19 Aug 2025 07:30 PM

गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद गुलरिहा क्षेत्र का एक 11 वर्षीय बालक शनिवार की सुबह अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला तो उसकी मां ने थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की लिखित तहरीर दी। गुलरिहा पुलिस केस दर्ज कर बालक की तलाश कर रही है। अशरफपुर निवासी सेवर देवी पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसका 11 वर्षीय बेटा संजय शनिवार की सुबह आठ बजे अचानक लापता हो गया। सुबह वह स्कूल का ड्रेस पहनकर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। काफी ढूंढने के बाद भी बालक का अता-पता नहीं चला तो सोमवार को केस दर्ज कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




